अजमल अंसारी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नगर पालिका परिषद चांदपुर में शनिवार, 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनके योगदान पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश की 562 रियासतों को एकजुट कर भारत की एकता और अखंडता को कायम करने में ऐतिहासिक योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की सेवा, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पालिका सफाई निरीक्षक विकास लोहरे, राजस्व निरीक्षक श्याम सुंदर दास, जनगणना प्रशिक्षण के अध्यापक, कर्मचारी तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित में कार्य करने के संदेश के साथ हुआ।
