Spread the love

प्रिंस शर्मा
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)कांठ प्राथमिक विद्यालय माननगर,में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का महत्व बताया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला प्रधानाध्यपी का भुवनेश कुमारी ने बताया कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश की रियासतों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।


राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाए रखेंगे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक भुवनेश कुमारी ने विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *