Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्रों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चांदपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। आरोपी का पहले से लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना चांदपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम नारनौर निवासी नितिन कुमार (पुत्र सतवीर सिंह) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना चांदपुर में मु०अ०सं० 672/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब आधा दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इस सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक शादाब और रिक्रूट आरक्षी 3188 सावेज शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *