Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) एम एम इंटर कॉलेज चांदपुर के प्रोफेसर डॉक्टर जमदग्नि हरियाणा में हुए सम्मानित जींद, हरियाणा: 30.10.26 को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद हरियाणा में साहित्यकार अलंकरण समारोह का आयोजन हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था (पंजी) जींद हरियाणा के 66 वे स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी..… पंचकूला हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। पुस्तक लोकार्पण व कवि सम्मेलन का कार्यक्रम भी रहा तथा देश के भिन्न-भिन्न प्रांतों के 41 कलमकारों व सरस्वती-पुत्रो को हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला हरियाणा ने प्रशस्ति-पत्र संग अंग-वस्त्र तथा 2100 रूपये देकर अलंकृत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा कृष्ण लाल (डिप्टी स्पीकर विधानसभा हरियाणा) मिढा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद हरियाणा के कुलगुरू डा रामपाल सैनी ने की। अति विशिष्ट अतिथि उचाना विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदीप कौशिक अतिरिक्त उपायुक्त जींद, डा बाबू राम हिंदी विभागाध्यक्ष बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय,रोहतक, श्रीमती मीना शर्मा समाज सेवी एवं निदेशक वरदान अस्पताल, रामचंद्र अत्री समाजसेवी एवं शिक्षाविद रहे। हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था पंजी जींद हरियाणा के अध्यक्ष राजकवि डा रामकुमार वेदाचार्य, सचिव डा सतपाल पराशर, संयोजिका डा सुशीला जांगड़ा, कोषाध्यक्ष जयभगवान शर्मा, प्रकल्प निदेशक नरेंद्र संतोषी रहे।

भारतमातरम राष्ट्रपीठ नयी दिल्ली के संस्थापक और राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डा रोहताश जमदग्नि देश की 41 महान विभूतियों में शामिल किए गए। डा रोहताश जमदग्नि शोध के क्षेत्र में अपने आप में स्वयं एक हस्ताक्षर हैं। जिनकी विद्वता जगजाहिर है। भारतवर्ष के कई प्रांतों में अनेक संस्थाओं से पहले भी डा रोहताश पुरस्कार पा चुके हैं। छात्र जीवन से लेकर प्रोफेसर तक की यात्रा में इस अर्धशतकीय सफर में लगभग 60 बार पुरस्कृत हो चुकें हैं। कल फिर जींद हरियाणा में डा जमदग्नि को पुष्पमाला पहनाकर, अंग-वस्त्र ओढ़ाकर, 2100 रूपये नकद संग प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *