Spread the love

विशाल कुमार

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ। कृषि विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत चूहा एवं छछूंदर नियंत्रण कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि चूहों एवं छछूंदरों की रोकथाम करके विभिन्न प्रकार के रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके लिए घरों, खेतों और आसपास के स्थानों पर साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों को खाद्य सामग्री सुरक्षित रखने, गंदगी जमा न होने देने तथा चूहों की संख्या नियंत्रित करने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

कृषि विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर अभियान से संबंधित बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संचारी रोगों की रोकथाम में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा चूहों एवं छछूंदरों की समस्या होने पर उचित नियंत्रण उपाय अपनाएं। ऐसे जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *