शिव कुमार
संभल ( परिपाटी न्यूज़ )थाना असमोली क्षेत्र के रामनगर चौराहे के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से टेंट लगाने गया एक युवक झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार, रामनगर चौराहे पर नेपाल पुत्र रामराजपाल के घर पर उनकी बेटी की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने का काम राहत अली पुत्र अश्क अली को दिया गया था।

टेंट लगाने के दौरान राहत अली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन और मौके पर मौजूद लोग घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बन गया हाईटेंशन 11हजार लाइन से रामनगर चौराहे पर दहशत का माहौल बना हुआ
