नसीम अंसारी
हरिद्वार। (परिपाटी न्यूज़) पथरी क्षेत्र के अम्बुवाला से धनपुरा घीसुपुरा रोड पर फैले कूड़े को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई देखने को मिली है। सड़क किनारे फैले कचरे को जेसीबी मशीन की मदद से हटाकर एक जगह जमा किया गया। हालांकि कूड़े को हटाने की इस कार्रवाई के बाद अब उसके स्थायी निस्तारण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क से कूड़ा हटाना राहत की बात है। लेकिन क्या केवल कचरे को एक स्थान से हटाकर ऊंचाई पर जमा कर देना समस्या का स्थायी समाधान है? मौके पर कूड़े को जेसीबी से हटाकर ऊपर की ओर कर दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है। कि यदि इसी स्थान पर लगातार कूड़ा डाला जाता रहा तो क्या अधिक मात्रा में जमा होने के बाद कचरा दोबारा सड़क की ओर नहीं आएगा? यदि कूड़े को रोकने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई तो सड़क पर गंदगी फैलने की समस्या फिर सामने आ सकती है। खबर का असर होने के बाद कूड़े को हटाने की कार्रवाई तो हुई लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है। कि आगे की व्यवस्था क्या होगी। क्या ग्राम प्रधान सड़क की तरफ बाउंड्री कराने की पहल करेंगे ताकि कचरा सड़क पर न फैले? या फिर कूड़े को मौजूदा स्थान से और पीछे हटाकर व्यवस्थित तरीके से रखा जाएगा? सड़क किनारे कूड़ा जमा करने के मामले में केवल तत्काल सफाई पर्याप्त नहीं मानी जा सकती। जरूरत इस बात की है।

कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे कचरा सड़क पर न आए और आने जाने वाले मार्ग पर गंदगी की स्थिति दोबारा पैदा न हो। यदि कूड़े को इसी तरह खुले स्थान पर जमा किया जाता रहा और उसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं हुआ तो कुछ समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो सकती है। ऐसे में संबंधित जिम्मेदारों को सफाई के साथ साथ कूड़े के उचित प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा। अब निगाहें ग्राम प्रधान और संबंधित जिम्मेदारों पर टिकी हैं। कि वे इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए क्या कदम उठाते हैं। सड़क की तरफ बाउंड्री कराई जाती है। या कचरे को पीछे शिफ्ट कर व्यवस्थित किया जाता है। यह आने वाला समय बताएगा। फिलहाल खबर के बाद जेसीबी से कूड़ा हटाए जाने की कार्रवाई हुई है। लेकिन असली सवाल अब भी कायम है। क्या अम्बुवाला धनपुरा घिसुपुरा रोड को कूड़े की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी या कुछ दिनों बाद फिर सड़क पर कचरा दिखाई देगा?
