विजेन्द्र सिंह सैनी
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को मिली सफलता न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामील एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में दिनांक 28.10.2026 को कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उक्त वारंटी अभियुक्त न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा चारों वारंटियों को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार वारंटियों का विवरण अब्दुल पुत्र अजीम निवासी कस्बा बहादराबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार शाकिर पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कस्बा बहादराबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार- अजीम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कस्बा बहादराबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार। राहुल पुत्र सूरजभान निवासी नन्दपुरी, शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम- उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार- कानि0 शाह आलम, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार। कानि0 चन्दन चौहान, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार। हो0गा0 अरविन्द, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार। हो0गा0 कासिफ, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
