प्रिंस शर्मा
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ थाना कांठ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान शान मोहम्मद पुत्र नसीम उर्फ लक्कड़, निवासी ग्राम हरिनूरपुर उर्फ छोटा नूरपुर, के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे और निशानदेही से कुल तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को कस्बा कांठ में डॉ. यूसुफ के क्लीनिक के सामने से अमन सिंह यादव की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित अमन सिंह यादव निवासी महबुल्ला गंज, थाना कटघर, मुरादाबाद की शिकायत पर थाना कांठ में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो को हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने यक्ष ऐप पर चेक किया, जिसके आधार पर संदिग्ध की पहचान शान मोहम्मद के रूप में हुई। इसके बाद थाना कांठ पुलिस की टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की गई। पूछताछ में कई स्थानों से बाइक चोरी करने की बात बताई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

आरोपी ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर राह चलते लोगों को बेच देता था और इससे अपना गुजारा करता था। उसने 24 अक्टूबर को डॉ. यूसुफ के क्लीनिक के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी बताई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पैगंबरपुर के बाजार, कस्बा कांठ के मोहल्ला विशनपुरा, ग्राम नया गांव अकबरपुर चौधरी, थाना छजलैट क्षेत्र तथा मिश्रीपुर तिराहे स्थित देहली नर्सिंग होम के पास से भी अलग-अलग तारीखों में मोटरसाइकिल चोरी करने की बात पूछताछ में बताई। इसके अतिरिक्त, उसने नूरपुर, धामपुर और अमरोहा स्थित जेएस डिग्री कॉलेज से मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी भी दी। पुलिस मामले में आरोपी के बयानों और बरामद वाहनों के संबंध में जांच कर रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल राघव, हेड कांस्टेबल गौतम, हेड कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 25 अक्टूबर 2026 को रात लगभग 1:38 बजे गिरफ्तार किया गया
