Spread the love

रोनिक गोयल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नहटौर। ब्लॉक आकू के गांव गिलाड़ी में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी नवनिहाल सिंह का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनका समाधान कराने का भरोसा दिलाया। गांव गिलाड़ी में ग्राम प्रधान एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष उदित चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने चौधरी नवनिहाल सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को कोई समस्या हो तो वह सीधे उनसे मिलकर अपनी बात रख सकता है। किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। पूर्व की सरकारों में बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण किसानों को रात में भोजन छोड़कर खेतों की सिंचाई के लिए कुओं पर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है। साथ ही किसानों को कुओं के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा भी मिल रही है, जो किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर मुकेश प्रधान, गुनवान सिंह, अंकुश अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, हिमांशु चेंग, विपिन कुमार, हर्षित चौधरी, रवि चौधरी, सुमित त्यागी, संजीव नेता, ब्रजपाल सिंह, आनंद चौधरी, वीरेंद्र सिंह, दिनेश प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, उदयवीर प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *