रोनिक गोयल
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नहटौर। क्षेत्र के गांव मानकपुर में सोमवार को मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, नहटौर निवासी गुलशन का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व मानकपुर निवासी आकिब के साथ हुआ था। गुलशन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार को विवाद सुलझाने के लिए गुलशन के मायके वाले कुछ गणमान्य लोगों के साथ उसकी ससुराल पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।आरोप है कि मारपीट के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों के साथ मारपीट की। इस घटना में शमशीदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाअध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ग्राम महमूदपुर कामिल निवासी कदीर की पुत्री तरन्नुम का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी एजाज पुत्र निजामुद्दीन के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में दिए गए सामान से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। वे दो लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर तरन्नुम को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।पीड़िता के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसे घर से निकाल दिया गया। सामाजिक स्तर पर समझौते के प्रयास सफल नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नहटौर पुलिस ने पति एजाज, जेठ अंसारी, जेठानी जमीला और सास हलीमा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मायके और ससुराल पक्ष के बीच मारपीट, महिला घायल। थानाअध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
