Spread the love

अफजाल हुसैन

‎‎संभल ( परिपाटी न्यूज़) अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने 25 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में जाफर रजा पुत्र अली रजा, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी ग्राम सादात, मोहल्ला चौधरियान, कस्बा सिरसी, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल तथा मनीराम पुत्र ब्रह्मस्वरूप, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम गिन्नौरी, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल शामिल हैं।‎दोनों अभियुक्त वाद संख्या 813/2026, मुकदमा अपराध संख्या 82/24 से संबंधित बताए गए हैं। मामले में आगामी तारीख पेशी 30 सितंबर 2026 निर्धारित है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन, चन्दौसी, जनपद

संभल के समक्ष भेजा। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी उनके मस्कनों, मोहल्ला चौधरियान, कस्बा सिरसी तथा मोहल्ला गिन्नौरी, कस्बा सिरसी से की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल 352 अक्षय कुमार, कांस्टेबल 940 गौरव त्यागी तथा महिला रिजर्व कांस्टेबल 930 प्रियंका, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल शामिल रहे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संभल विकास चन्द्र त्रिपाठी के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक संभल उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी संभल कुलदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में की गई।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *