देवेश्वर धीमान
बिजनौर परिपाटी न्यूज। जनपद बिजनौर के आलमपुरी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भव्य आगमन कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में दारानगर गंज से नीरज विश्नोई अपनी टीम के साथ शामिल हुए। नीरज विश्नोई, पूर्व जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा एवं नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन गंज, अपने समर्थकों के साथ भारतेंदु सिंह के समर्थन में फोर-व्हीलर वाहनों के बड़े काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। क्षेत्र में भाजपा समर्थकों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा

जगह-जगह तैयारियां की गईं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और “जय भाजपा, तय भाजपा” के नारों से माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर अमीरा सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेश्वर धीमान, वरुण कुमार, दीपक कुमार विश्नोई, विजेंद्र जोशी, रामसिंह, किशनपाल आर्य, देवेंद्र सिंह, सीताराम सिंह और सुमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के आगमन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।