Spread the love

एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज), किरतपुर।श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के तत्वावधान में किरतपुर क्रिकेट ग्राउंड पर एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में किरतपुर टीम और डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी की टीम आमने-सामने रहीं।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किरतपुर टीम ने निर्धारित 40 ओवर में ऑल आउट होकर 112 रन बनाए। टीम की ओर से समर्थ सिंह ने 31 रन, निखिल ने 19 रन और प्रिंस कुमार ने 32 रन का योगदान दिया।डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से कप्तान देव सीमार ने शानदार गेंदबाजी

का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दिव्यांश कुमार ने 2 विकेट, जबकि आदि सीमार और वंश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीपीएस टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में ही 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से वंश अग्रवाल ने 65 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि नैतिक राजपूत और रुद्र प्रताप ने 14-14 रन का योगदान दिया।किरतपुर टीम की ओर से यश, प्रियांशु और वंश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी के कप्तान देव सीमार को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *