Spread the love

 गुरप्रीत सिंह

 हरिद्वार ( परिपाटी न्यूज) लक्सर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज क्षेत्र के प्रसिद्ध जटाशंकर महादेव मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में सुख-समृद्धि और क्षेत्र में अमन-चैन के लिए प्रार्थना की। मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए विधायक ने अपनी ओर से ₹51,000 की धनराशि भेंट की।
पूजा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक उमेश कुमार ने अपनी विधानसभा में कराए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खानपुर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। विधायक द्वारा गिनाए गए प्रमुख विकास कार्य: लक्सर बाई पास  क्षेत्र में यातायात सुगम बनाने के लिए।  सिडकुल की स्थापना: युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए। स्वास्थ्य सेवाएं: लक्सर में 100 बेड का अस्पताल।


  रजत पार्क (लंढौरा)  ₹1 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पार्क के लिए ₹20 लाख की पहली किस्त जारी कर दी गई है। सड़क निर्माण: खानपुर से मोहने वाला बालावाली तक 17 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण।
विधायक ने आगामी बड़ी परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बाणगंगा पर ₹184 करोड़ की लागत से बांध का निर्माण बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इस बांध के ऊपर एक पक्की सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक उमेश कुमार ने विश्वास जताते हुए कहा कि उनके द्वारा कराए जा रहे ये विकास कार्य आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे। 

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *