देवेश्वर धीमान
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) गंज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि.) की दारानगर गंज इकाई द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मासिक बैठक के साथ-साथ भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से निकली इस प्रभात फेरी ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अरोड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता किशनपाल आर्य ने अपने विचार रखते हुए संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला। तिरंगा यात्रा एवं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेश्वर धीमान (नगर अध्यक्ष, युवा), घसीटा सिंह देवल (नगर महामंत्री), डॉ. वरुण कुमार एवं डॉ. सोमपाल सैनी (नगर संयुक्त महामंत्री), अमर

सिंह राठौर (नगर संरक्षक), जितेंद्र राजपूत (मीडिया प्रभारी), दिनेश कुमार सैनी (महामंत्री युवा) एवं दीपक शर्मा (संगठन मंत्री युवा) सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त प्रियांशु कौशिक, डॉ. जयदेव आर्य, विरजेश कुमार, राहुल जोगी, शिवा उपाध्याय, कृष्णदीप सैनी, उदित कुमार, राहुल कौशिक, दीपक धीमान, अमीरा सिंह, सोमदत्त शर्मा, जाकिर, रामपाल, मनोज सैनी, दीपक बिश्नोई, आकाश कुमार, पवन राजपूत, केशव सिंह, अमित कुमार सहित सैकड़ों ग्रामवासी, व्यापारी, युवा एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा, जिसे उपस्थित जनसमूह ने पूर्ण उत्साह और अनुशासन के साथ सफल बनाया।