Oplus_16908288
Spread the love

‎‎अफजाल हुसैन‎‎

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) बबराला। थाना क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त करीब सात लाख रुपये कीमत की महिंद्रा पिकअप गाड़ी और 8,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। हालांकि चोरी की गई दुधारू भैंस अभी तक बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया कि यह घटना 8 और 9 जनवरी की मध्यरात्रि लगभग 2:30 बजे की है। घने कोहरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर गांव फरीदपुर निवासी किसान जीतपाल पुत्र डालचंद के घर के बाहर बंधी करीब 80 हजार रुपये कीमत की दुधारू भैंस चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद किसान की तहरीर पर पुलिस ने धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।लगातार सुराग जुटाने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने

मंगलवार को नूरपुर तिराहे से दो आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरी निवासी चरन सिंह और रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी नीरज के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भैंस चोरी की वारदात स्वीकार की,जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल की गई महिंद्रा पिकअप और नकदी बरामद की गई।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी पशु चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं और आसपास के जनपदों में सक्रिय थे। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। वहीं चोरी की गई भैंस की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस का दावा है कि जल्द ही भैंस को भी बरामद कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *