Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परीपाटी न्यूज)चांदपुर  फभीषण ठंड के प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की इकाई खानपुर द्वारा जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई। इस सेवा अभियान के अंतर्गत सैकड़ो गरीब और जरूरतमंद लोगों को रजाइयां वितरित की गईं, जिससे ठंड से जूझ रहे लोगों के चेहरों पर राहत और मुस्कान देखने को मिली।


कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के जिला अध्यक्ष कपिल सर्राफ (चांदपुर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक कर्णवाल, वरिष्ठ उद्योगपति नीतीश कुमार गुप्ता उर्फ बिल्लू गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। खानपुर इकाई के नगर अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष कपिल सर्राफ ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करना संगठन की प्राथमिकता है। ठंड से बचाव के लिए रजाई वितरण जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। मुख्य अतिथि विवेक कर्णवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है, इससे आत्मिक शांति मिलती है। कड़ाके की ठंड में रजाई पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री देवेंद्र सैनी, जिला मंत्री हिमांशु शर्मा, संगठन मंत्री लाल बहादुर कर्णवाल, नगर अध्यक्ष मंसूर अली, जलीलपुर नगर अध्यक्ष अतुल गुप्ता, नजीबाबाद नगर अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी सहित सैकड़ों व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल सेवा भाव का उदाहरण बना, बल्कि समाज के सक्षम वर्ग को जरूरतमंदों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी दे गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *