मुकुट यादव
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) धनारी। थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)अनुकृति शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ.प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को बहजोई-बबराला रोड पर ग्राम मझौला की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित/फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहिद पुत्र मुन्ने (निवासी चंदोई,थाना इस्लामनगर,बदायूं) तथा छुटल्ला उर्फ सुजैल उर्फ शिवम पुत्र सोनू (निवासी मोहल्ला दुर्गाधाम,थाना चंदौसी,सम्भल) शामिल हैं।पुलिस द्वारा रोकने पर दोनों अभियुक्त भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में राहिद के दाहिने पैर में गोली लग गई,जिसे उपचार के लिए सीएचसी बहजोई भेजा गया।
मौके से एक काली पल्सर बाइक एक चोरी का इन्वर्टर,315 बोर का अवैध तमंचा,एक खोखा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बहजोई सहित आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

दोनों आरोपी थाना धनारी में दर्ज मुकदमे बीएनएस के मामलों में वांछित चल रहे थे।पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ नई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी टीम थानाध्यक्ष धनारी संजय कुमार मय टीम एवं प्रभारी एसओजी टीम।