Spread the love

विककी जोशी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ ) जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने के बाद कोर्ट ले जा रही पुलिस की गाड़ी के आगे भाकियू कार्यकर्ता लेट गया। आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास किया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खूब खींचतान और धक्का-मुक्की भी हुई। आरोपी को पुलिस की गाड़ी से खींचने का प्रयास किया। पुलिस नहीं मानी तो कार्यकर्ता गाड़ी के आगे भी लेट गए। गांव शेखपुरा लाला निवासी राहुल निवासी ने कुलदीप और अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  पुलिसकर्मियों और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। हालांकि पुलिस किसी तरह से आरोपी को लेकर कोर्ट के लिए रवाना हुई। पुलिस ने दो भाकियू कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, जिसके बाद थाने पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर

दिया | राहुल निवासी गांव शेखपुरा लाला ने केस दर्ज कराया था। आरोप था कि वह अपने छोटे भाई मोहित के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। गांव ढाकी साधो से पहले कुलदीप, हरदीप, गीते निवासी गांव इस्लामपुर सादात तथा चार अज्ञात ने छोटे भाई मोहित पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिससे मोहित के सिर में गहरी चोट लगी थी। थाना प्रभारी पुष्पा देवी ने बताया कि पुलिस से आरोपी को जबरन छुड़ाने का प्रयास करके सरकारी कार्य में बाधा डाली गई है। पूरे घटनाक्रम की अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम तोमर ने बताया कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं जाएगा। संगठन के खिलाफ जो भी गलत भाषा का प्रयोग करेगा, उसका मुकाबला किया जाएगा। मंगलवार को किरतपुर पुलिस आरोपी कुलदीप को कोर्ट में पेश करने के लिए थाने से निकल रही थी। कुलदीप को पुलिस ने गाड़ी में बैठाया, तभी थाने में पहले ही मौजूद भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता रजनीश अहलावत आदि ने गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने आरोपी को निर्दोष बताते हुए जेल ले जाने का विरोध शुरू कर दिया।  इसके बाद थाने में भाकियू की ओर से धरना दिया गया। पुलिस कुलदीप को गिरफ्तार कर कोर्ट ले जा रही थी। तभी भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *