Spread the love

लोकचंद शर्मा

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) किरतपुर दिनांक 28 .10. 2025 मंगलवार को ग्राम छितावर में श्री परशुराम जन जागृति मंच विकासखंड किरतपुर के तत्वाधान में ब्राह्मण मिलन कार्यक्रम का आयोजन पवन कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय पंडित रवि दत्त शर्मा के आवास पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकांड पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा निवासी ग्राम हैबतपुर द्वारा नवग्रह देव पूजन से हुआ। जिसके यजमान कार्यक्रम के आयोजक सपत्नीक पवन कुमार शर्मा रहे। नवग्रह पूजन उपरांत श्री रामचरितमानस से पंचम सोपान श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। श्री हनुमान चालीसा व आरती के उपरांत विप्र विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से सेवानिवृत उप निरीक्षक पंडित भुनेश्वर शर्मा को विप्र समाज का अध्यक्ष चुना गया। सभा का कुशल संचालन श्री परशुराम जन जागृति मंच के सह संस्थापक पंडित बृजेश शर्मा द्वारा किया गया।

उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में आरक्षण का विरोध करते हुए कहा कि आरक्षण का जातिगत आधार बिल्कुल गलत है इसके लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा तभी हमारा युवा समाज आगे बढ़ पाएगा, आदि विचारों के बारे में विस्तार से बताया विचारों के इसी क्रम में सभा के अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने कहा कि अपने समाज के जो बच्चे पुलिस सेवा के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके मार्गदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि निशुल्क में उनका मार्गदर्शन करूंगा। कार्यक्रम को अंतिम चरण की ओर ले जाते हुए श्री परशुराम जन जागृति मंच के अध्यक्ष पंडित लोकचंद शर्मा के द्वारा रचित भगवान परशुराम जी की आरती मातृशक्ति व विप्र समाज के द्वारा की गई। प्रसाद वितरण के साथ-साथ सभी विप्र बंधुओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथियों के अतिरिक्त गांव छितावर के पंडित आदेश शर्मा, पंडित योगेश चंद्र शर्मा ,पंडित प्रद्युमन शर्मा आदि सभी ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *