Spread the love

रिपोर्ट- विक्की जोशी

बिजनौर, मन्डावर (परिपाटी न्यूज) श्री रामलीला परिषद मन्डावर (बिजनौर)के तत्वाधान में श्री रामलीला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एव फीता काटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल एव प्रभारी निरीक्षक थाना मन्डावर माधो सिंह बिष्ट ने सयुंक्त रूप से किया इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि प्रश्नोत्तम श्री राम जी के आदर्श पर चलकर, त्याग की भावना अपने अंदर रखना ही ईश्वर के आदर्शों पर चलना है प्रदेश महामंत्री ने श्री रामलीला परिषद के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा की आधुनिक काल में भी पूर्वजो

की परम्परा को जीवित रखना भी बहुत बड़ा पुण्य है! श्री रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता मोनू, महामंत्री बॉबी सक्सेना, उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि मुकुल अग्रवाल और प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विवेक शर्मा गुड़ (बिजनौर) रजनीश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, अनिल पाल,अरविंद कुमार पममू,वासुदेव शास्त्री, मोइन जी पत्रकार,सुरेन्द्र राजपूत, पंकज राजपूत,प्रिंस अग्रवाल एडवोकेट आदि उपस्थित थे l

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *