Spread the love

रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)नूरपुर,कर्नाटक के बिदर साहिब में आयोजित बैठक में गठित आल कर्नाटका सिख गुरुद्वारा फेडरेशन में सरदार इकबाल सिंह राठौर को सदस्य नामित किया गया। उनके मनोयन पर बिजनौर सिख संगत में खुशी की लहर दौड गई। फेडरेशन में नामित सरदार इकबाल सिंह राठौर मूलतः बिजनौर जनपद कस्बा नूरपुर के मोहल्ला ब्रहम्पुरी निवासी नूरपुर गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय सरदार फतेह सिंह राठौर के सुपुत्र है। वर्तमान में मैंगलौर

कर्नाटक में रहते है। वहां गुरुद्वारा कमेटी के जनरल सेकेट्री के पद पर सेवारत है। फेडरेशन में उन्हें सदस्य नामित किए जाने आल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बिजनौर के मीडिया प्रभारी सरदार गुणवंत सिंह राठौर, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा,नूरपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरनाम सिंह चिंटू,सिख यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह के अलावा बाबा नंद सिह दल,सिख समाज सेवा समिति आदि सामाजिक दलों ने बधाई दी है। *सिख विरासत और संस्कृति की रक्षा करना फेडरेशन का उद्देश्यः इकबाल सिंह राठौर*फेडरेशन के नामित सदस्य इकबाल सिंह राठौर ने दूरभाष पर फेडरेशन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिख धर्म के सिद्धांतों और शिक्षाओं को बढ़ावा देना और बनाए रखना,सामान्य हित के मुद्दों पर कर्नाटक के सभी गुरुद्वारों की ओर से प्रतिनिधित्व करना और वकालत करना,कर्नाटक में गुरुद्वारों के बीच सहयोग, समर्थन,संसाधन साझाकरण और एकता के लिए एक मंच प्रदान करना,सिख विरासत और संस्कृति की रक्षा और प्रचार-प्रसार करने वाले कार्यक्रमों,सेमिनारों और गतिविधियों का समन्वय और आयोजन करना,कर्नाटक में सिख गुरुद्वारों और सिख समुदाय के हितों की रक्षा के लिए सरकारी अधिकारियों और अन्य संगठनों के साथ समन्वय करना, सिख समुदाय के कल्याण के लिए फेडरेशन द्वारा शुरू की गई किसी भी परियोजना या पहल का प्रबंधन और निगरानी करना, सिख धर्म के अनुरूप धर्मार्थ, शैक्षिक और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, विशेष रूप से सिख युवाओं को धर्म के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें समुदाय की मुख्यधारा में लाने में मदद करने के लिए कार्यक्रमों और गतिविधियों की योजना बनाना, जनता को सिख धर्म के बारे में शिक्षित करने और अंतर-धार्मिक संवाद के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अंतर-धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाना, व्यवस्थित करना और विकसित करना है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद