Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/ ऋषिकेश

ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। नगर निगम ऋषिकेश की ओर से  दिनांक 03/09/2024 आईएसबीटी रोड & देहरादून रोड में सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलीथिन एवं गंदगी तथा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान 07 दुकानदारों का चालान कर ₹7,800 का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया, तथा 10 kg प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की गई। चालान के लिए दुकानदारों के नाम निम्नवत है। मां कुंजापुरी ट्रेडर्स ~2000/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग किए जाने

पर। गोपाल 2000/~ दुकान के बाहर सार्वजनिक जगह पर गंदगी एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर। लालजी 2000/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर। निखिल गुप्ता 500/- (दुकान के बाहर गंदगी करने पर) फारूक 500/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर। अनिल कुमार 500/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर। धनराज 300/- अतिक्रमण एवं गंदगी। (कुल~7,800₹) टीम में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष सेमवाल, पर्यावरण पर्यवेक्षक विनोद भारती, पीआरडी संजीव कुमार एवं रोहित उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद