रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा
बिजनौर परिपाटी न्यूज चांदपुर के पास भागडपुर बकैना के बीच दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति किसी कारणवश गिर गया जिसकी सूचना जमील दूधिया रामपुर नजराना ने डॉ पुलकित शर्मा समाजसेवी व शिव सेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह व शेट्टी को दी गई सूचना मिलते ही बागड़पुर बकैना के बीच चौधरी

वीर सिंह व उनके साथी वहां पहुंचे और उठा कर लाया गया तथा डा पुलकित शर्मा के यहां इलाज कराया गया जहां उन्होंने बताया कि मेरा नाम रजत है और मैं ऋषि पाल का पुत्र हूं अकबरपुर गंगा खेडी किरतपुर बिजनौर का निवासी हूं ट्रेन के गेट पर बैठा था अचानक नींद आ गई और वह गिर गया जिसके कारण उसको गंभीर चोटें आई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया पुलकित शर्मा ने घायल को फस्टेड देते हुए और नाजुक हालत देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।