Spread the love

रिपोर्ट अमिताभ सागर

संभल (परिपाटी न्यूज)। गौशाला रोड स्थित अनुष्क सेलिब्रेशन हॉल में भारत विकास परिषद शाखा चंदौसी के तत्वाधान में विश्व शतरंज दिवस के उपलक्ष्य में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में तीन कैटिगरीज रखी है 14 वर्ष से कम, 16 वर्ष से 21 वर्ष, 21 वर्ष से अधिक। 14 वर्ष से कम आयु की कैटेगरी में जिसमें दीक्षा सैनी ने प्रथम स्थान, अनन्या गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 16 वर्ष से 21 वर्ष की कैटेगरी में अनुष्क गुप्ता ने प्रथम, कनक सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 21 वर्ष से अधिक की कैटेगरी में विशन सिंह , अभिषेक गुप्ता ,जी ने प्रथम स्थान, नवीन कुमार गुप्ता , विपिन कुमार , द्वितीय स्थान पर रहे । अश्विनी शर्मा जी प्रथम प्रभात कृष्ण जी द्वितीय स्थान पर रहे। आशीष अग्रवाल जी,मधुकर शंखधार जी ने बहुत शानदार पारी खेली। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल शर्मा ने की सभी जीते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की। सचिव डॉ दुर्गा टंडन ने कहा कि नई प्रतिभाओं को उजागर करना कार्यक्रम का उद्देश्य है।शतरंज, सदियों से खेला जाने वाला एक दिमागी खेल, जिसे 1966 में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त थी। 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, तार्किक सोच और संस्कृति के

आदान-प्रदान के माध्यम से शतरंज को बढ़ावा देना है। 1994 में इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की स्थापना हुई थी, जिसका लक्ष्य वैश्विक स्तर पर शतरंज के मुकाबलों का आयोजन करके इस खेल को बढ़ावा देना था। आज, दुनिया भर में लाखों लोग शतरंज खेलते हैं, यह खेल भाषाओं और सीमाओं से परे है। बच्चों को शतरंज खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि उनकी मानसिक शक्ति, तार्किक और महत्वपूर्ण सोच विकसित हो।कार्यक्रम में वित्त सचिव डी सी गुप्ता ,महिला संयोजिका रेखा रस्तोगी, सोनी रस्तोगी, भावना गुप्ता, प्रेमपाल आदि समिति के सदस्य एवं शतरंज के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद