Spread the love

परिजनों ने कहा हत्या की आशंका

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज)। जनपद बिजनौर के चांदपुर के ग्राम वलीपुर गावड़ी में 2 वर्ष पहले की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पिता को पुत्री की लाश ससुराल में चारपाई पर मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर पति सहित ससुराल पक्ष पर 2 लाख के लालच में दहेज हत्या करने का आरोप लगाया पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई प्राप्त समाचार के अनुसार मामला जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र का है।

जहां ग्राम वलीपुर गांवड़ी में एक विवाहिता की मौत हो गई नहटौर निवासी विवाहिता मोनिका पुत्री संजय की 2 वर्ष पहले वलीपुर गावड़ी निवासी सुनील पुत्र सुरेश के साथ शादी हुई थी मृतका की एक आठ माह की पुत्री है ।मृतका के पिता ने चांदपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री मोनिका की शादी सामाजिक रूप से 4 मार्च 2022 को सुनील पुत्र सुरेश निवासी वलीपुर गांवड़ी के साथ की थी उसकी एक आठ माह की पुत्री मनु है पिता ने बताया कि दो लाख अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे ।न देने पर लड़की के साथ मारपीट करते थे। 25 जून की रात्रि को गांव गावड़ी में मुझे सूचना मिली कि तुम्हारी लड़की मोनिका को जान से मार दिया गया है ।मोनिका के पिता ने ससुराल पक्ष के सुनील, भोले, रवि, सुरेश ,डालचंद ,सुषमा, अनिल, तथा ममता पर दहेज के लालच में हत्या का आरोप लगाया है मामले में हल्का प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *