
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। 26 जून को ब्लॉक कार्यालय से राशु चौहान को 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में बरेली विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान के पति राशु चौहान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला समन्वयक मिड डे मील के पद पर नियुक्त है।
मिली जानकारी के अनुसार 26 जून को बरेली विजिलेंस टीम ने राशु चौहान को 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। राशु चौहान अपनी पत्नी ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान के ऑफिस में बैठे

हुए थे। उस समय एक व्यक्ति जिसका नाम अजीत प्रताप है, ईंटों के दामों को लेकर बातचीत करने आया। मालूम हो कि राशु चौहान की माता के नाम पर चांदपुर रोड़ पर तिरुपति इंटरप्राइजेज के नाम से इंटरलॉकिंग वाली ईटें बनाने की एक फैक्ट्री है। ईंटों का रेट तय होने पर अजीत प्रताप ने राशु चौहान को बतौर एडवांस 50 हजार रुपए दिये। जैसे ही यह व्यक्ति पैसे देकर ऑफिस से बाहर निकला तभी अचानक बरेली विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में राशु चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार अजीत प्रताप मुरादाबाद के महाराणा प्रताप सेवा संस्थान से जुड़ा हुआ है । इस संस्थान को मिड डे मील ने ब्लैक लिस्टेड किया है और बार-बार यह व्यक्ति अपनी संस्था को शुरू करने के लिए राजू चौहान पर दबाव बना रहा था, लेकिन राशु चौहान ने उस संस्था को दोबारा काम शुरू करने के लिए यह कहकर नकार दिया था, कि इस संस्था को दोबारा काम शुरू कराने का अधिकार मेरे पास नहीं है। और इसके लिए आपको बीएसए, सीडीओ एवं जिलाधिकारी आदि से एनओसी लेनी पड़ेगी। उस व्यक्ति ने ब्लॉक प्रमुख की बढ़ती लोकप्रियता के चलते राजनैतिक रंजिश के तहत नूरपुर स्थित ब्लॉक कार्यालय में यह षड्यंत्र रच दिया।
बढ़ती लोकप्रियता के तहत रची गई साजिश – आकांक्षा चौहान
ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने अपने पति राशु चौहान पर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि हम लोग राजनैतिक क्षेत्र में बहुत सक्रिय है और क्षेत्र की अधिकतर जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक विरोधी हमेशा हम से ईर्ष्या करते हैं, उन विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत यह षड्यंत्र रचवाया है। ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि परमात्मा की अदालत में न्याय है और जिन लोगों ने कूट राजनीति के तहत हमें फंसाया है। ईश्वर उन्हें सजा देंगा और हमारे साथ न्याय करेगा।