रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
रायवाला पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत अवैध 50 पव्वे देशी शराब माल्टा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, देहरादून के द्वारा चलाये जा रहे अभियान* के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय ,देहात के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रायवाला

महोदय द्वारा के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के साथ, नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना रायवाला में पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान के अनुपालन में दिनांक 06.06.2024 को सत्यनारायण मन्दिर के पास से दौराने चैकिंग 01 अभियुक्त को अवैध 50 पव्वे देशी शराब माल्टा के स्कूटी सूजूकी नं0 UK 14G 4111 पर परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त व्यक्ति से बरामद अवैध शराब के संबन्ध में थाना रायवाला पर मु0अ0सं0- 126/2024 धारा- 60/72 आब0 अधि0 बनाम नरेश रावत पंजीकृत किया गया।