संवाददाता-आकाश कुमार
स्योहारा(बिजनोर)परिपाटी न्यूज़-आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पर राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सहसपुर शहरी क्षेत्र में और ग्रामीण क्षेत्र में हेड काउंट सर्वे वावत आशा संगिनी आशाओं के लिए मीटिंग का आयोजन चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक/अधिकारी उपस्थित रहे ।टीकाकरण को सत प्रतिशत करने के साथ-साथ अवरोधी परिवारों को टीकाकरण करने के लिए रणनीति बनाने पर विचार भी किया गया । बीआरटी टीमों को सक्रिय करने के आदेश दिए गए।इसके साथ ही सभी को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय टीकाकरण में माइक्रो प्लान के अनुसार सत

प्रतिशत बच्चो का टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की जांच कराना सुनिश्चित करें। सही से बताए हुए प्रपत्रों पर ही हैड काउंट सर्वे समय सीमा में करे ताकि समय पर आर आई का माइक्रोप्लान बनाया जा सके और जिले पर समय पर भेजा जा सके। इस दौरान, जिले से आये टी एस यू के डीएससीओ अनवर जी ,हेल्थ सुपरवाइजर राजेश कुमार,आई ओ वीर सिंह , एच ई ओ कोमल सिंह,बीपीएम प्रमोद कुमार , बीसीपी एम सुधीर कुमार,डिओ राशि ,अनम डब्ल्ययू एच ओ मॉनिटर श्रीकांत राजपूत , समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।