रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चान्दपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर के एक होनहार छात्र ने इंटरमीडिएट में फर्स्ट डिवीजन प्राप्त कर गुरुजनों व माता-पिता सहित विद्यालय का नाम रोशन किया।प्राप्त समाचार के अनुसार चांदपुर नगर के मोहल्ला सरायरफी, फीना रोड स्थित निवासी सलीम अहमद पत्रकार के पुत्र नवेद आलम ने हल्दौर रोड स्थितसिद्धार्थ राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ग्राम सिसोना से इंटरमीडिएट में फर्स्ट डिवीजन से पास होकर अपना व अपने कॉलेज का और अपने घर वालों

का किया नाम रोशन। छात्र नवेद आलम वरिष्ठ पत्रकार सलीम अहमद का पुत्र है। विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा प्रबंधक ने नवेद आलम के उज्जवल भविष्य की कामना की है। पत्रकार सलीम अहमद ने सभी भारत के

निवासियों से अपील कि है की सभी लोग अपने अपने बच्चों को खूब पढ़ाई कराऐ ताकि सभी बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने गुरुजनों व माता-पिता सहित विद्यालय का नाम रोशन किया।