Spread the love

रिपोर्ट – मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजंनौर लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। शुरू में 11:00 बजे तक मतदान की गति तेज रही। जबकि जुम्मे की नमाज के बाद हल्की रही शाम के समय में भारी वोटिंग हुई।

यहां त्रिकोणी होने के प्रबल आसार है। बिजनौर लोक सभा से एनडीए गठबंधन चंदन चौहान , इंडिया गठबंधन से दीपक सैनी , व बसपा से चौधरी विजेंद्र सिंह के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है।

लगभग 3:00 बजे तक 40% मतदान यहां हो चुका था ।वही चांदपुर नगर मे वोटिंग दो-तीन घंटे फिर हल्की नजर आई उसके बाद शाम को मत स्थल पर भारी भीड़ देखने को मिली लोगों में वोट डालने के लिए भारी उत्साह था। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच यहां मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया कहीं से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।

इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी निरीक्षक चांदपुर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे। कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ समाचार लिखे जाने तक लगभग 54% मतदान होने की जानकारी प्राप्त हुई है ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *