
रिपोर्ट/ सतवेंदर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टियो के कार्यकर्ता एक दूसरे पर कीचड उछालने का काम कर रहे।बीते दिन भीम आर्मी कांशीराम पार्टी की एक सभा मे बसपा नगर अध्यक्ष के सामिल होने पर उन्हे गद्दार बताया गया।ओर अन्य पार्टी के लिये प्रचार मे शामिल होना बताया।जबकी यह सब उन्हे बदनाम करने की शाजिश है।सच्चाई कुछ ओर ही है।बसपा के कद्दावर कार्यकर्ता व नगर अध्यक्ष पद पर कार्यरत हकीम असरारुल हक ने जारी प्रेस नोट के माध्यम से बताया की बीते दिन ग्राम पीपला जागीर मे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद एक सभा को संबोधित करने आए थे।

कार्यक्रम के संयोजक द्वारा उनको सभा मे एक कविता पढ़ने के लिए आमंत्रित किया था।उन्होने कहा की वह हकीम के साथ साथ एक कवि भी है।जो जलसो मुशायरो व कवी कार्यक्रम मे अपनी लिखी कविताओ को सुनाते है।उन्होने कहा की वह सभा मे संयोजक के आमंत्रण पर एक कविता लिखवाने के बाद उसको पढने के लिए बुलाया गया था।ओर वह सिर्फ कविता पढ़ने गए थे।ओर कुछ शरारती तत्वो ने उन्हे बदनाम करने के लिये अन्य पार्टी मे शामिल होना बता दिया।कहा कि वह बसपा के कद्दावर पार्टी के लिये कर्मनिष्ठ ओर सच्चे कार्यकर्ता है।काफी समय से वह बसपा के लिये दिन रात मेहनत कर रहे है।ओर आगे भी करते रहेंगे।