Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी का रोड शो नगर में पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया। रोड शो में पालिका अध्यक्ष के साथ सैकड़ों समर्थक व भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साहित उमड़ी भीड़ देख भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थक गदगद दिखे। नगर में धामपुर रोड़ स्थित डॉ एम पी सिंह के निवास स्थान पर ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो‌ का स्वागत करते हुए

आगामी 19 तारीख में भाजपा को वोट करने की अपील की।रोड शो में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया । इस दौरान रोड शो के स्वागत में रालोद क्षेत्रीय महासचिव चौ० अजयवीर सिंह एडवोकेट, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, पुर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी,वरिष्ठ भाजपा नेता इं० कविश राणा, चौ० रणवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जूगनू चौधरी, सचिन चौधरी, डॉ गगन प्रताप सिंह, प्रणमनु गुप्ता,मुकुल गुप्ता, प्रेमपाल सिंह रवि, गुरुद्वारा कमेटी प्रधान स० गुरनाम सिंह चिंटू ,उप प्रधान स० रिंकू भाटिया,‌ हरभजन सिंह अमन, सभासद स० इंद्रजीत सिंह पिन्टू, स० गुरमीत सिंह शंकरा, स० अवतार सिंह,लक्की,स० रोहित सिंह मुन्शी ,स० सुरजीत सिंह मौ० गुलाम नबी,समाजसेवीका डॉ जसविंदर कौर, कमलेश प्रजापति सहीत सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *