संवाददाता – अजमल अंसारी
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)बिजनोर लोकसभा सीट 4 से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार त्यागी उर्फ बॉबी त्यागी ने त्यागी समाज के मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी ब्रह्मण भूमिहर समाज समिति , नितिन त्यागी जिला अध्यक्ष बिजनौर , माईकल त्यागी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस चांदपुर आदि सैकड़ो त्यागी समाज के लोगों साथ चांदपुर विधानसभा के दत्तियाना , खानपुर , टांडा , सिसोना, पिलाना आदि दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया मिल रहा भरपूर समर्थन। त्यागी समाज में अकेला प्रत्याशी दीपक कुमार त्यागी लोकसभा सीट बिजनौर नंबर चार से चुनाव लङ रहे है। दीपक कुमार त्यागी ,

त्यागी मतदाताओ मे अकेला प्रत्याशी है। और त्यागी समाज के साथ-साथ अन्य समाज में भी उनकी अच्छी खासी पकङ दिखाई दे रही है।इस सीट से सपा प्रत्याशी नूरपुर विधायक रामअवतार सैनी के पुत्र दीपक सैनी,भाजपा लोकदल गठबंधन से चंदन चौहान, व बसपा से चौधरी विजेन्द्र सिंह सहित 11 उम्मीदवार इस सीट पर चुनाव लङ रहे है।इन सब मे एक मात्र मजबूत चैहरा दीपक कुमार त्यागी के रूप मे है।बिजनौर लोकसभा क्षेत्र वासियो के लिये यह सोभाग्य की बात है की इस बार दीपक कुमार त्यागी के रूप मे एक मजबूत निडर दबे कुचलो का हितैषी व सब से बङी बात त्यागी समाज में इकलौता उम्मीदवार है। मजबूत उम्मीदवार होने के कारण इस बार त्यागी समाज के साथ-साथ सर्व समाज का रुख भी उनकी तरफ दिखाई दे रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि त्यागी समाज से दीपक कुमार उर्फ बॉबी त्यागी के चुनाव मैदान में आने से बङी पार्टियो के प्रत्याशियो मे खलबली मची हुई है। चुनावी समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं । राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने बिजनौर वासियो से अपील की है इस बार दीपक कुमार त्यागी को विजय बनाकर सदन मे पहुचाने का काम करे।उन्होने कहा है की अपने मत का दुरुपयोग ना करे 19 अप्रेल को उनके चुनाव चिन्ह गन्ना किसान के सामने वाला बटन दबा कर कामयाब बनाए।