
रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) । क्षेत्र के कस्बा राजा का ताजपुर में स्थित ए एच एम हॉस्पिटल के प्रबंधक मोहम्मद उस्मान अंसारी के संयोजन में और मौलाना वहाज अतहर कासिमी की अध्यक्षता एवं नईम अहमद एड० के संचालन में कार्यक्रम आयोजित किया।आयोजित कार्यक्रम में सन् 2012 में बसपा से नूरपुर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हाजी उस्मान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी को अलविदा

करते हुए नगीना लोकसभा से चुनाव लड़ रहे आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद के साथ जाने का ऐलान किया।आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि क्षेत्र की जनता के मान सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूँगा। उन्होंने कहा कि आपका प्यार और आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की जनता के हितों के लिए काम करूँगा। आसपा उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मरते दम तक भाजपा के साथ नहीं जाऊँगा।

उन्होंने सर्व समाज से वोट और सपोर्ट करने का आह्वान किया। मोहम्मद उस्मान अंसारी ने 19 अप्रैल को आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद को भारी मतों से जिताने की अपील की।आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद ने राजा का ताजपुर के कार्यक्रम से पहले नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के कस्बा सहसपुर में हजारों समर्थकों के साथ रोड़ शो कर वोट माँगे।