Spread the love

संवाददाता अजमल अंसारी

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर के सीतामठ चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे पुलिस चेकिंग के दौरान अभियुक्त आरिफ पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम सब्दलपुर तेली थाना चांदपुर को चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (डी एल 5 एस सीसी 2718 ) सहित गिरफ्तार किया गया । मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया की पुलिस के द्वारा चांदपुर

हस्तिनापुर मार्ग माहू गेट के पास ईद उल फितर के त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो पहिया वाहन की चेकिंग शुरू की गई तो ब्लॉक जलीलपुर की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति के द्वारा हमें चैकिंग करता देख कर अपनी मोटरसाइकिल को पीछे की और मोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था तभी हमारे द्वारा उसे घेर कर पकड़ लिया गया पकड़े जाने पर व्यक्ति ने अपना नाम आरिफ पुत्र निजामुद्दीन ग्राम सब्दलपुर तेली बताया मोटरसाइकिल को देखा गया तो मोटरसाइकिल का आगे नंबर और पीछे का नंबर अलग अलग थे यह देखकर उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने शक्ति से पूछा तो आरिफ ने जिससे मोटरसाइकिल खरीदी थी उसका नाम व पता बताया आरिफ ने ये भी बताया कि उसने मुझे मोटरसाइकिल दो साल पहले दिल्ली से चोरी करके दी थी मैं इसे कभी-कभी चलाता हूं कोई इसे पहचान ना ले इसलिए नंबर प्लेट बदल रखी है उप निरीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा मोटरसाइकिल का नंबर ई-चालान एप पर डालकर देखा गया तो बरामद मोटरसाइकिल रवि शर्मा पुत्र राम बहादुर शर्मा नि0 सुभाष मोहल्ला दिल्ली की है पता चला की जिसके द्वारा दिनांक 16/03/2021 को थाना भजनपुरा दिल्ली पर मु0 अ0 स0 8109/21 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था आरिफ से बरामद चोरी की मोटरसाइकिल व फर्जी नंबर प्लेट के उपयोग करने आदि के संबंध में थाना चांदपुर पर मु0 अ0 स0 162/24 धारा 414/420/411भादवि बनाम आरिफ पुत्र निजामुद्दीन ग्राम सब्दलपुर तेली थाना चांदपुर जनपद बिजनौर पंजीकृत किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद