Spread the love

रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में 325 वां खालसा पंथ सृजना दिवस एवं में बैसाखी पर्व तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के साथ संगत के सहयोग से श्रद्धाभाव से मनाया गया।शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब में शुरु हुए तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ का रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे समापन हुआ। इसके उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसका

शुभारंभ हजूरी रागी ज्ञानी अरवे़दर सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन से किया। इसके पश्चात दिल्ली शीशगंज से पधारे पंथ के विद्वान रागी भाई अमनदीप सिंह जत्थे द्वारा मधुर गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। कीर्तन समागम के दौरान प्रबंधक कमेटी द्वारा उपस्थित भाजपा विधायक ओमकुमार को शाल व पालिकाध्यक्ष डा.एम पी.सिंंह को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा गुरुघर के सेवको और रागी प्रचारकों को सरोपे से सम्मानित किया गया। कीर्तन समागम में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल सूद,नगर मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, रालोद के क्षेत्रीय महामंत्री रणवीर चौधरी के अलावा नगर व ताजपुर, राहूनंगली,खासपुरा,ऊमरी, हसुपुरा आदि गांवों से बडी संख्या सिख संगत शामिल रही। समागम का संचालन रविंद्र सिंह मिक्की ने किया। अरदास उपरांत संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। समूचे कार्यक्रम के आयोजन में कमेटी के संरक्षक गुलशरण सिंह,प्रधान गुरनाम सिंह चिंटू, उप प्रधान रिंकू सिंंह भाटिया, सिंगराल सिंह,जरनैल सिंह छोटू,बलविंद्र सिंंह विशाल, रोहित सिंह मुंशी,गुणवंत सिंह राठौर,मास्टर हरजीत सिंह,सुमित सिंह राठौर,परवेंद्र सिंंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *