Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल


राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) सिक्ख सँगत द्वारा 325 वे खालसा पंथ साजना दिवस दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ‌
प्रांत 5बजे नगर में सिक्ख पंथ के प्रतिक निशान साहिब की अगुवाई में सिक्ख समुदाय द्वारा गुरुबाणी कीर्तन करते हुए प्रभातफेरी निकाली गई।
गुरुद्वारा साहिब में तीन दिन से चल रहे श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग उपरांत निशान साहिब को चोला पहनाया गया। हर गुरूसिक्ख ने अपने घर पर निशान साहिब लगाकर सिक्खी के प्रति अपने संकल्प को व्यक्त किया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खालसा साजना दिवस को सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा सिक्खों को अलग पहचान देते हुए खालसा पंथ की स्थापना की गयी थी।
प्रातः‌ गुरुद्वारा साहिब से बोलह सो निहाल सतश्रीअकाल की गूंज के साथ प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ।सबसे आगे जत्थेदार सिमर सिंह निशान साहिब लेकर चल रहा था। प्रभातफेरी में सँगत वाह वाह गोबिंद सिंह जी,आपे गुरु आपे चेला, पीवहु पाहुल खण्डेधार, होवे जनमु सुहेला का गायन करते हुए चल रही थी। प्रभातफेरी में ज्ञानी जितेंदर सिंह, कमेटी संरक्षक नानक गोविन्द सिंह,

अमरजीत सिंह,उप प्रधान कमलजीत सिंह नूर, सचिव गुरुदयाल सिंह, हरभजन सिंह, हरदीप सिंह, हरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष सतवेन्दर सिंह गुजराल,परमजीत सिंह, परमवीर सिंह,हरवेंदर सिंह, प्रभजोत सिंह बादल, शुभदीप सिंह,मांगे, बीबी मिथलेश कौर,गुरमीत कौर, राज कौर आदि शामिल रहे। गुरुद्वारा साहिब में तीन दिन से चल रहे श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के अखण्ड पाठ के भोग के बाद पंथ की चढ़दी कला वास्ते अरदास उपरांत कडहा प्रसाद वितरण कर सँगत को लँगर छकाया गया। हर गुरूसिक्ख ने श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्म अनुसार अपने घर पर केसरिया रंग का निशान साहिब लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *