Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। पत्रकार प्रेस महासंघ जनपद बिजनौर के चांदपुर में नगर अध्यक्ष निजामुद्दीन सैफी के देख रेख में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में सर्व समाज के पत्रकारों ने इफ्तार पार्टी में शिरकत की। फीना कॉलोनी स्थित रिजवी डिग्री कॉलेज में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों एवं सर्व समाज के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में पहुँच कर इफ्तार पार्टी में शिरकत की। अज़ान की आवाज़ के साथ रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला। इफ्तार पार्टी के बाद मुस्लिम समाज के पत्रकारों व लोगो द्वारा नमाज़ अदा की गई तत्पश्चात अल्लाह की बारगाह में रोज़े के दौरान हुई गलतियों एवं अपने अपने गुनाहों से निज़ात के लिए दुआएं की गई।

इस दौरान देश में अमन शांति व भाईचारा बनाए रखने के लिये भी दुआएं मांगी गई। पत्रकार प्रेस महासंघ के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि देश की गंगा जमुनी तहजीब के तहत सभी त्योहारों को एक साथ मनाने की हमारी सभ्यता व परम्परा रही है। रोज़ा इफ्तार पार्टी सर्व धर्म सद्भाव व आपसी भाईचारा बढ़ाने का भी संदेश देती है। इस मौके जिला अध्यक्ष विकास शर्मा , नगर अध्यक्ष निजामुद्दीन सैफी , जिला कार्यालय प्रभारी अजमल अंसारी जिला मीडिया प्रभारी तारीक शेख , बन्ने अल्वी इरफान अंसारी , डॉक्टर मुनीश चंद शर्मा , अतीक अहमद , डॉक्टर जसवीर सिंह , शाहरुख इदरीसी , भुवन राजपूत , मोहम्मद रहमान ,रईस अहमद , राकेश कुमार , नरेंद्र राजपूत , लोकेश सिंह , मोहम्मद दानिश , राकेश कुमार , आबिद उर्फ सब्बू , तल्हा अंसारी आदि बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *