रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) मुरादाबाद मार्ग स्थित वी.एस.एम. एकेडमी मे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश चौधरी (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक), कार्यक्रम अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज धामपुर), विद्यालय के प्रबन्धक अशोक चौधरी (वी.एस.एम. एकेडमी नूरपुर) तथा क्षेत्र के सभी विद्यालयो से छात्र/छात्रायें एवं अभिभावक उपस्थित रहे। ग्रुप A मे जानवी चौधरी ने प्रथम,

कार्तिकेय ने द्वितीय एवं सिंक भटनागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप B में आदर्श कुमार ने प्रथम, मौ० अकरम सिद्दकी ने द्वितीय एवं जयन्त चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप C मे देवांग त्यागी ने प्रथम, सोहा परवीन ने द्वितीय एवं श्रेया मित्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप D मे सृष्टि चौधरी ने प्रथम, शालिया परवीन ने द्वितीय एवं अंजीला परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके परअभिभावकों ने प्रतियोगिता की सराहना की। विद्यालय के प्रबन्धक महोदय अशोक चौधरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं का सर्वांगीण विकास एवं उत्साहवर्द्धन करना है। ऐसी प्रतियोगिताएं समय समय पर विद्यालय द्वारा आयोजित होती रहेंगी। प्रतियोगिता मे विद्यालय के प्रधानाचार्या विनीता चौधरी, डायरेक्टर हिमांशु चौधरी एवं अध्यापकगण अतर सिंह, हरि ओम, रोविन त्यागी, पुष्पेन्द्र कुमार, संदीप राजपूत, मोहित तोमर, हरपाल सिंह, शकील अहमद, युधिष्ठिर, सोनी राजपूत, स्वाति चौहान, नरेन्द्र कौर, आरूषी भारद्वाज, किरन चौधरी, चेतना चौहान, किरन रानी, निर्देश देवी, सुधा भटनागर, फरहीन, अमरजीत कौर, पायल राठौर, अनुषा परवीन आदि अध्यापकों ने व्यवस्था बनाने मे सहयोग किया।