Spread the love

रिपोर्ट- सचिन कुमार

जहानाबाद,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) । श्री गुरु रविदास प्रेम सभा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया शोभायात्रा का शुभारंभ फीता काटकर रविदास धर्मशाला से शुरू होकर निजामतपुरा के आश्रम से वापसी रविदास धर्मशाला में ही शांतिपूर्वक समापन हुआ। शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां और भक्ति भजन पर कुछ कलाकारों द्वारा नृत्य कर प्रदर्शन किया गया और सभी ग्राम वासियों ने

झांकियां का बड़ा आनंद लिया साथ ही भंडारे का प्रसाद भी गांव वालों में वितरित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए शोभायात्रा में क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। शोभायात्रा में रविदास जयंती धर्मशाला

कमेटी के अध्यक्ष भूरे सिंह ,बलबीर सिंह ,महावीर सिंह, बलदेव सिंह और सभी कलाकारों जिनमें जनसाद, राज ,सलमान, रितिक कुमार गणेश कुमार, आकाश कुमार, अनिकेत कुमार, अमन कुमार विनीत कुमार, नितिन कुमार, कृष्ण कुमार और लक्की कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद