Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) दिनांक 20/02/2024 को पुलिस परीक्षा पेपर लीक को लेकर बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुरादाबाद रोड पर परफेक्ट क्लासेस कोचिंग सेंटर के सामने पुलिस परीक्षा देने वाले बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र में पुलिस परीक्षा देने वाले बच्चो ने पुलिस परीक्षा पेपर लीक को लेकर यह विरोध प्रदर्शन

किया। यह विरोध प्रदर्शन माननीय शिक्षको जैसे विपिन सर परफेक्ट क्लासेस नूरपुर,सचिन अहलावत सर के० बी० सी० कोचिंग सेन्टर चाँदपुर, पुष्पेनदर सर परफेक्ट क्लासेस धनौरा, रवि सर जी० डी० कैम्पस नूरपुर, एवं नीलकंठ हॉस्पिटल के स्वामी डा० गौतम सिंह, भाकियू टिकैत से अमरपाल सिंह के सानिध्य मे किया गया। साथ ही सरकार से पुनः परीक्षा कराने की मांग की है। इस दौरान सभी वक्ताओ ने अपने विचार रखे और बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *