
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर में महापंचायत की है। भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसान ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर तहसील पहुंचे और जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने धरना प्रदर्शन कर तहसील में व्यस्त भ्रष्टाचार सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम चांदपुर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है ब्लॉक अध्यक्ष के मुताबिक एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए 8 दिन का समय मांगा है।

दरअसल भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने 14 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की 20 फरवरी को तहसील चांदपुर में महापंचायत का ऐलान किया था। भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों का आरोप है कि चांदपुर तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसके चलते किसान परेशान हैं उन्होंने कई बार ज्ञापन देकर एसडीएम से समस्याओं के समाधान की मांग की लेकिन समाधान नही किया गया जिसके चलते किसानों को पंचायत का ऐलान करना पड़ा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील जिले ब्लॉक आदि क्षेत्रों से किसान ट्रैक्टर ट्रालियों सहित तहसील चांदपुर पहुंच गए और जोरदार धरना प्रदर्शन किया भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से जुड़े वक्ताओं ने धरना प्रदर्शन में कहा कि तहसील चांदपुर भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है यहां पर लेखपाल कानूनगो एवं अन्य अधिकारी बिना लिए दिए कोई काम नहीं करते किसान और क्षेत्र के लोग भारी परेशानी में है यह अधिकारी एक से दूसरे के पास टरकाते रहते हैं और पीड़ित लोग धक्के खाकर घर बैठ जाते हैं।

किसान तहसील के मुख्या एसडीएम को लेकर काफी मुखर नजर आए लेकिन पता चलने पर कि पुराने एसडीएम का तो तबादला हो गया है जिसके बाद नए एसडीएम पर नरम दिखाई दिए। भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने एसडीएम चांदपुर को धरना स्थल पर बुलाया और कहा कि किसानों को ठोस गांरंटी दें नही तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा उसके बाद भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी व एसडीएम की वार्ता हुई उसके बाद किसानों ने ज्ञापन सौंपा।

भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम ने एक हफ्ते का समय मांगा है। पंचायत की अध्यक्षता जिला संरक्षक मुखिया रामफल व जिला उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने की तथा संचालन तहसील अध्यक्ष राकेश प्रधान ने किया पंचायत में जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही चौधरी सोमपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नगर अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी महबूब प्रधान अरविंद चौधरी संजीव तोमर मोहम्मद इरफान मोहम्मद उस्मान बाबर सावित्री देवी हिमांशु कौशिक परम सिंह जयप्रकाश सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

1-तहसील में व्याप्त अवैध वसूली से निजात दिलाई जाए पटवारी और कानूनगो बिना पैसे लिए किसी का कोई भी कार्य नहीं करते।
2-आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाए।
3-किसानों को मिल द्वारा गन्ने का नया बीज ₹2000 कुंतल तक दिया जा रहा है किसानों को मिल रेट 370₹ कुंतल पर गन्ने का बीज उपलब्ध कराया जाए।
4-बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से निकाली जा रही अधिक रेटिंग के कारण ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है।
5-गंगा खादर में बंदे का निर्माण कार्य करा कर बाढ़ के पानी से किसानों को फसल के नुकसान से बचाया जाए।
6-ग्राम फैजपुर ब्लॉक नूरपुर में 45 जगह चारागाह व 15 बीघा बराबर में तालाब पर से किसानों के अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।
7-पटवारी और ग्राम सचिव को गांव में उपस्थित रहने का दिन निश्चित किया जाए।
8-किसानों की कुर्रे व जमीन नापने में लापरवाही के कारण जमीन पूरी कराई जाए।