Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। स्योहारा रोड स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतसदनीय साइबर क्विज का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक से कक्षा 11 तक के 724 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।अलग-अलग वर्गों में विभाजित की गई इस प्रतियोगिता को ब्लू हाउस , ग्रीन हाउस,यलो हाउस व रेड हाउस में बांटा गया।

क्विज के प्रत्येक राउंड में 8 से 10 प्रश्न पूछे गए जिससे प्रतियोगियों का मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान वर्धन भी हुआ। इसके अतिरिक्त जनता की भूमिका में बैठे बच्चों ने भी खूब उत्तर दिए इस प्रतियोगिता में कशिश राजपूत, हिमांशु, सोफिया, ओम चौहान, प्रीत चौधरी, कनिष्का ,सत्यम यादव, अनिका, अंशिका, मान्या मिश्रा, ऋषिका ,अनिकेत यादव, मनुश्री, माही, अभिषेक, कनिष्का, सानिया, अरहान, कृष्णा, आराध्या गुप्ता,दिशा त्यागी, तनिष्का ,आदि छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में ब्लू हाउस प्रथम, यलो हाउस द्वितीय तथा ग्रीनहाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी और युवा पीढ़ी को फास्ट फूड की लत छुड़ाने और पारंपरिक व्यंजनों का महत्व बताने के लिए पौष्टिक आहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में शिक्षकों ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक आहार में मीठा दलिया, झगोरे की खीर, फिरनी ढुसका,कटटू वीर फ़ूड टिक्की, राजगिरा आलू, रोटी,बाजरे की बर्फी,अमर एंथ बर्फी, भेलपुरी,बाजरे की खिचड़ी,दाल ढोकली,सोरगम उपमा,लोंग लंटाका आदि का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने छात्र छात्राओं को सलाह देते हुए कहा कि हमें मोटे अनाज से बने व्यंजनों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए । इससे स्वास्थ्य को बेहतर करने का अवसर प्राप्त होता है। पौष्टिक व्यंजनों का सेवन करने से शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। पौष्टिक विहीन व्यंजनों से परहेज करना चाहिए। महिलाएं भी घर पर ऐसा माहौल तैयार करें, ताकि बच्चे जंक फूड को छोड़कर पारंपरिक व्यंजनों का सेवन करें, क्योंकि फास्ट फूड से बच्चों में उच्च रक्तचाप, मोटापा तथा विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज से बने हुए पौष्टिक आहार सबसे ज्यादा उपयुक्त होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद्रा, कोऑर्डिनेटर टीकम सिंह, चंचल कटारिया, स्वाति यादव,गौरव चौहान, रुपा रानी, शिल्पी अग्रवाल अनुराग शर्मा, संजीव डबास, नीरज त्यागी, वीरेंद्र कुमार, गौरव चौहान बबीता पाल, दिव्या कौशिक, अलका चौहान, रीना रानी,अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *