रिपोर्ट -हरिओम सिंह
लखीमपुर खीरी परिपाटी न्यूज। POSH ACT – 2013 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनआज दिनांक 13.02.2024 को समय दोपहर 02.00 बजे पुलिस लाइन खीरी सभागार में दीपेन्द्र कुमार सिंह- प्रथम ( अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खीरी) द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम-2013

(POSH ACT – 2013) के अंतर्गत कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़ण के बारे में विस्तृत रूप से सभी अधि0/कर्मचारीगण को जागरूक किया गया तथा इन्टरनेशनल कम्पलेन्ट कमेटी का गठन सभी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से किये जाने हेेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, सुबोध कुमार जायसवाल, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती सुनीता कुशवाहा, सी0एम0एस0 ज्योति माथुर, सदस्य निजाम पी शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय कुमार निगम, वन स्टाॅप सेंटर से रश्मी चतुर्वेदी व जनपद खीरी से महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।