Spread the love

रिपोर्ट,-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नगर पालिका में एक बार फिर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन होगा।5 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली विकसित यात्रा के लिए जल्द ही प्रचार वाहन के पहुंचने की संभावना है। पहले चरण में नवंबर से जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया था। पहले चरण में ग्रामीण एवं निकाय क्षेत्रों में यात्रा का आयोजन कर कैंप लगाए गए थे। अब दूसरे चरण की यात्रा केवल नगर पालिका एवं नगर पंचायत में

आयोजित की जाएगी जिसमें आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर जल सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी सभी भागों के साथ सामान्य बनाकर कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नूरपुर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्र ने

बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए शासन के निर्देश प्राप्त हुए हैं निकायों में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कैंपों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नूरपुर नगर पालिका के तहत अग्रिम 10 फरवरी को दो कार्यक्रम किये जाएंगे जिससे प्रातः 10बजे नगर पालिका कार्यालय पर व अपराह्न 1बजे धामपुर चौराहे पर कार्यक्रम होगा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद