Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। ताजपुर ग्राम प्रधान ने बीते सालों में गांव में जमकर विकास कार्य करवायें है। जिससे प्रभावित होकर लखनऊ में अखिल भारतीय संगठन के उपाध्यक्ष प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी को राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्वराज सम्मान से सम्मानित किया किया जा चुका है। वहीं जिले स्तर पर भी आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत‌ ग्राम प्रधान फरहाना परवीन को ताजपुर ग्राम के विकास हेतु डीएम एवं सीडीओ द्वारा सम्मानित जा चुका है। अब गांव के सौन्दर्यकरण हेतु बाजार चौक, मौहल्ला रहमान चौक में प्रधान निधि द्वारा लाइट लगाई गई है।

चमचमाती लाइटों को देखकर छोटे-छोटे बच्चों का कहना है कि अब हमारा गांव भी दिल्ली बन गया है। प्रधानमंत्री हाजी शमशाद अहमद फरीदी ने बताया कि जल्द ही बस स्टैंड गांव के सभी चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर भी लाइट लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी नगर पालिका की तर्ज पर राजा का ताजपुर का विकास किया जाएगा ताजपुर में भी 108 फीट का राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा और गांव में आने वाले मुख्य मार्ग पर प्रवेश द्वार बनाया जायेगा। प्रधानपति से वार्ता के दौरान जसपाल दिवाकर, शाहरुख फरीदी, नीटू आर्य, ग्राम पंचायत सदस्य अर्जुन गिरी अफजाल अहमद जाहिद अहमद वकील अहमद आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *