
रिपोर्ट- सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। ताजपुर में 132 केवी पावर प्लांट पर हाई टेंशन लाइन की चेकिंग कर रहे एस एस ओ की मौके पर मौत व लाईनमैन गम्भीर रूप से झुलस गया। ताजपुर में स्थित 132 केवी विद्युत केन्द्र से क्षेत्र के कई विधुत केन्द्रों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।

यहां से सहसपुर जाने वाली लाइन में कुछ खराबी होने के कारण एस एस ओ ललित कुमार व संविदाकर्मी उदय राज लाइन को चेकिंग कर रहे थे। कि अचानक लाइन में हुए फाल्ट से दोनों करंट की चपेट में आ गये। वहां मौजूद अन्य कर्मचारी फाल्ट की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और आनन फानन में दोनों को उठाकर इलाज हेतु नूरपुर सीएचसी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने एस एस ओ ललित कुमार को अमृत घोषित कर दिया। तथा संविदाकर्मी लाइनमैन उदयराज की हालत नाज़ुक देखते हुए बिजनौर जिला अस्पताल ले गये।