Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

नहटौर ,बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) आज श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा वीके इंटरनेशनल स्कूल नहटौर में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी की टीम ने 35 ओवर में 203 रन बनाए। उनकी ओर से वंश अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी की और नॉट आउट 101 रन बनाए। तन्मय राठी ने 20, दीप पंवार ने 18 और अश्विन चौधरी ने 21 रन का योगदान दिया।

धामपुर की ओर से पुलकित चौहान ने 2 विकेट प्राप्त किये। बाद में बल्लेबाजी करते हुए धामपुर की टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई और नजदीकी मुकाबले में 12 रन से मैच हार गई। धामपुर टीम से अक्षित चौहान ने 61 और गुंजित चौहान ने 57 रन की बढ़िया पारी खेली। वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से वंश अग्रवाल, तुषार कौशिक और अश्विन चौधरी ने 2, 2 विकेट प्राप्त किये। मैच का संचालन धामपुर टीम के कोच योगेश सैनी ने किया। मेन आफ द मैच के लिए वंश अग्रवाल को चुना गया। श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा वंश को विशेष प्रशिक्षण बैट इनाम में दिया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *